ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

एक झटके में निवेशकों के सवा 2 लाख करोड़ साफ

Share

भारी बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 997 अंक लुढ़का

समाचार प्रहरी, मुंबई।

शेयर बाजार में बुधवार को भारी उठापटक रही। सेंसेक्स में लगभग 700 अंकों की गिरावट देखी गई। सुबह के सत्र में हालांकि बाजार का सेंटिमेंट अच्छा नजर आ रहा था और 227 अंकों की तेज उछाल भी हासिल की थी, लेकिन दूसरे सत्र में बिकवाली हावी हो गई और देखते ही देखते बाजार अपने उच्च स्तर से फिसलने लगा। बीएसई सूचकांक कारोबार की समाप्ति पर -694.92 अंक या -1.56 पर्सेंट की भारी गिरावट के साथ 43,828.10 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के असर से मार्केट कैप 2 लाख 24 हजार 978.85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कारोबार के अंत तक मार्केट कैप 1,72,56,942.95 करोड़ रुपये रह गया। अमेरिका में सत्ता बदलने की प्रक्रिया शुरू होने से राजनैतिक अस्थिरता कम हुई है। इससे मंगलवार को यूएस मार्केट में तेजी रही।

बता दें कि बुधवार को कारोबार में सेंसेक्स पहली बार 44800 अंक के पार निकल गया था, निफ्टी ने भी 13000 अंक के स्तर को पार किया था। दिन में मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद ट्रेडिंग के अंतिम घंटे में जमकर मुनाफा वसूली देखी गई। सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 997 अंक कमजोर हुआ, वहीं निफ्टी भी बड़ी गिरावट के साथ 12900 के नीचे आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली के कारण निवेशकों के एक झटके में ही सवा 2 लाख करोड़ साफ हो गए। कारोबार की समाप्ति तक बाजार पूंजीकरण में भारी कमी आई। मार्केट कैप 1,72,56,942.95 करोड़ रुपये रह गया। 24 नवंबर को मार्केट कैप में 1.35 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई थी। बीएसई में मार्केट कैपिटलाइजेशन 174.81 लाख करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई सेंसेक्स पर 1110 कंपनियों के शेयर्स एडवांस रहे, जबकि 689 कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट देखी गई। बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ी गिरावट रही। हालांकि पीएसयू बेंकों में खरीददारी देखी गई। इसके अलावा, फॉर्मा, आईटी और मेटल इंडेक्स भी टूटे हैं। सेंसेक्स 30 सूचकांक पर ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में चले गए। वॉल्यूम ट्रेड के आधार पर रिलायंस ने 180 करोड़ का टर्नओवर किया है, जबकि बजाज फाइनैंस ने 107 करोड़, आईसीआईसीआई ने 90 करोड़, स्टेट बैंक ने 87 करोड़ औऱ इंडसइंड बैंक ने 86.80 करोड़ रुपये का टर्नओवर किया है।

एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रमुख सलाहकार अमर देव सिंह ने बताया कि बुधवार को कारोबारी सत्र में ओएनजीसी (5.91%), गेल (1.65%), एसबीआई लाइफ़ (1.32%), अदानी पोर्ट्स (1.44%) और कोल इंडिया (0.49%) निफ्टी गेनर्स में टॉप पर थे, जबकि आयशर मोटर (3.72%), एक्सिस बैंक (3.44%), कोटक बैंक (2.97%), सन फॉर्मा (2.53%) और बजाज फाइनेंस (2.43%) निफ्टी में टॉप लूजर रहे।


Share

Related posts

भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता एडिलेड टेस्ट

samacharprahari

24 घंटे में 40 हजार नए मरीज, 7 दिन में 2.4 लाख केस

samacharprahari

त्योहारों में ‘मुफ्त ईएमआई’ का महा-जाल: 1.25 लाख करोड़ का लोन बांटकर वित्तीय कंपनियों ने काटी चांदी

samacharprahari

भारत से बाहर नहीं जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, एयरपोर्ट पर रोका

Amit Kumar

PM Awas Yojana Scam: प्रयागराज में ₹1,080 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 9000 लोगों ने लिया लाभ

samacharprahari

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025: यूपी सबसे ‘उदास’, हिमाचल-उत्तराखंड सबसे खुशहाल

samacharprahari