ताज़ा खबर
Other

अमेरिका में 18 लोगों की जान लेने वाले की मौत

Share

लेविस्टन, 28 अक्टूबर 2023 । अमेरिका के लेविस्टन शहर में अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों की हत्या करने वाले शख्स की लिस्बन शहर में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय हमलवार रॉबर्ट कार्ड ने सिर पर खुद को गोली मार ली। उसकी लाश झाड़ियों में मिली है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद वह वह भाग गया था। इसके बाद 80 से अधिक एफबीआई एजेंट्स ने तलाशी अभियान शुरू किया था। दो दिनों तक तलाशी अभियान चला। स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का अलर्ट जारी किया गया था। इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो जाने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवेदना व्यक्त करने के लिए सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।


Share

Related posts

नासा ने मंगल मिशन का डेटा साझा किया

samacharprahari

स्टूडेंट ने कहा, ‘मेरे पास इनपुट है…इंड‍िगो के 40 विमान गिरा दिए जाएंगे’

samacharprahari

सावधान! वाट्सएप पर एपीके फाइल भेज हो रही ठगी

Prem Chand

लाउडस्पीकर के बाद अयोध्या जाने पर शिवसेना और एमएनएस का पोस्टर वॉर

Prem Chand

भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने को कहा

samacharprahari

जम्मू कश्मीर: दूसरे चरण में 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Prem Chand