ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

Mumbai Crime: मुंबई में खौफनाक मर्डर, महिला के तीन तुकड़े किए फिर जलाया

Share

  • मुंबई में खौफनाक मर्डर से मची सनसनी
  • क्राइम ब्रांच भी कर रही है मामले की जांच

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी और महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई के वडाला में ट्रक के पीछे एक अज्ञात महिला (30 से 40 वर्ष) का अधजला शव मिला है। इस महिला के शरीर को तीन टुकड़ों में काट दिया गया था। पुलिस ने सिर, धड़ और एक पैर बरामद किया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर टीम गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध बैग मिला था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक जला हुआ शव दिखाई दिया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

बीपीटी के कर्मचारी ने दी पुलिस को सूचना

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (बीपीटी) के ट्रैक पेट्रोलिंग स्टाफ ने वडाला इलाके में एक शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वडाला पुलिस स्टेशन में दी गई।

 

 


Share

Related posts

ममता बोलीं- बंगाल में आए बाहरी गुंडे

samacharprahari

उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा: डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर, 17 घायल, 2 की हालत नाजुक

samacharprahari

गणतंत्र दिवस परेड 2025: सरपंच, कारीगर और पैरा एथलीट… 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित

Prem Chand

पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद: 4 मई को आएंगे नतीजे, बंगाल में दो चरणों में मतदान

samacharprahari

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

samacharprahari

US चुनाव: जीत से एक कदम दूर बाइडेन, ट्रंप बोले- ‘बंद करो गिनती’

samacharprahari