ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

केजरीवाल ने कहा- मुझे मेरी पत्नी भी उतना नहीं डांटती, जितना एलजी साहब डांटते हैं

Share

दिल्ली के मुख्यमंत्री का उपराज्यपाल सक्सेना पर तंज

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पत्नी भी उन्हें उतना नहीं डांटती, जितना कि उपराज्यपाल साहब डांटते हैं।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में सुझाव दिया कि सक्सेना को ‘थोड़ा शांत’ होना चाहिए और उन्हें अपने सुपर बॉस को भी‘थोड़ा चिल’करना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले छह महीनों में मेरी पत्नी ने मुझे उतने प्रेम पत्र नहीं लिखे, जितने एलजी साहब ने मुझे लिखे हैं। एलजी साहब थोड़ा शांत हो जाइए और अपने सुपर बॉस से भी कहिए, थोड़ा चिल कीजिए।’
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सक्सेना को लिखे एक पत्र में‘चुनी हुई सरकार के काम में अनुचित हस्तक्षेप’का आरोप लगाया था।

उल्लेखनीय है कि सक्सेना ने हाल ही में दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना की जांच के आदेश दिए थे।


Share

Related posts

भीमा कोरेगांव जांच आयोग को मिला 7वां विस्तार

Prem Chand

मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स लॉन्च

Amit Kumar

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला, 8 लड़ाकू विमान तबाह करने का दावा; अमेरिका ने युद्धपोतों के नुकसान को नकारा

samacharprahari

डॉक्‍टरी की पढ़ाई करने चीन जा रहे, जरा संभलकर! भारत में 16% छात्र ही सफल

samacharprahari

पूर्व होम मिनिस्टर के घर-ऑफिस पर सीबीआई का छापा

samacharprahari