ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा

Share

बलिया। यूपी पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सहित पांच समाजवादी पार्टी के नेताओं को नामजद केस दर्ज किया है। इसके अलावा 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड-19 निषेधाज्ञा के उल्लंघन तथा महामारी के प्रसार को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने सिकंदपुर तहसील के उपजिलाधिकारी के खिलाफ जमीन से जुड़े एक मामले में जुलूस निकाला था। इस कारण यह मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली में सोमवार शाम चौकी प्रभारी, सिविल लाइंस की शिकायत पर पूर्व कैबिनट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव समेत पांच नेताओं के विरुद्ध नामजद व 45 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान तथा महामारी अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले की सिकंदरपुर तहसील के उप जिलाधिकारी संगम लाल यादव के क्रियाकलाप के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सिकंदरपुर से एक जुलूस निकाला था। जुलूस सिकंदरपुर से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचा था, तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था।


Share

Related posts

शहरों में बढ़ रही है बेरोजगारों की संख्या

samacharprahari

मुंबई में झमाझम, 24 घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश

samacharprahari

2जी मुक्त भारत के लिए सरकार जल्द कदम उठाए: मुकेश अंबानी

samacharprahari

लॉकडाउनः भारत में जून से 18000 टन कोरोना कचरा पैदा हुआ

Girish Chandra

पुलवामा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

Prem Chand

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का यह है फॉर्मूला

samacharprahari