ताज़ा खबर
PoliticsTop 10राज्य

लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- माफी मांगे सरकार

Share

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। वाराणसी में सपा समर्थकों ने बीएचयू गेट के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लाठीचार्ज की घटना को लेकर सपा ने कहा कि इस घटना के लिए राज्य सरकार को मांफी मांगनी चाहिए।


बता दें कि गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लाठीचार्ज की गई थी। यह मामला अब गर्माता जा रहा है। वाराणसी में सपा के कार्यकर्ता बीएचयू गेट पर स्थित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के पास सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलने के बाद वाराणसी पुलिस मौके पर पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं को धरने से उठाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस घटना को लेकर राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल आंदोलन जारी है। बीएचयू गेट और वाराणसी जिला मुख्यालय पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर पुलिस भी मुस्तैद दिखी।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से मांग रखी गई है कि जिस तरीके से लाठीचार्ज किया गया है इस पर सरकार सामने आकर माफी मांगे। उनका कहना कि सरकार की तरफ से माफी नहीं मांगी जाती है तो सपा कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।

 


Share

Related posts

केंद्र को कोसना बंद करे आघाड़ी सरकार, विकास के काम करेः चंद्रकांत पाटिल

samacharprahari

जापान ने छह देशों में आत्मघाती हमले की चेतावनी जारी की

Vinay

नेक्सस मॉल्स के साथ जियो-बीपी का करार

Girish Chandra

वर्ष 2020 में पॉक्सो के 47,221 मामले दर्ज

samacharprahari

पांच साल में इंडियन करेंसी की वैल्यू 10 रुपये घटी

samacharprahari

बाइकबोट पोंजी घोटाला: ED ने 394 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari