ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

लखनऊ में सपा दफ़्तर के बाहर चला बुलडोज़र

Share

दुकानदारों का आरोप- नहीं मिला कोई नोटिस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय के सामने नगर निगम के बुलडोज़रों ने अतिक्रमण के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए दुकानों को तोड़ गिराया। इसमें से अधिकतर दुकानों में समाजवादी पार्टी के झंडे और उनके नेताओं के पोस्टर और पार्टी से जुड़ी अन्य प्रचार सामग्री बिकती थीं।
नगर निगम के ज़ोनल अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि यह नियमित कार्रवाई थी। अतिक्रमण हटाने का शेड्यूल भी था। सभी दुकानदारों को पिछले महीने से लगातार नोटिस दिया जा रहा था। समय पर अनाउंसमेंट भी कराया गया था, लेकिन दुकानों को नहीं हटाया गया। हालांकि पिछले 15 साल से अपनी दुकान चला रहीं आयुषी श्रीवास्तव का आरोप है कि नगर निगम से उन्हें बुलडोज़र की कार्रवाई के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला था।
  समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इन दुकानों पर बुलडोज़र चलने के बाद ट्वीट करते हुए कहा, “भाजपा की निकृष्ट और राजनैतिक दुश्मनी वाली राजनीति का एक और घृणित उदाहरण सामने है। सपा कार्यालय के बाहर दशकों से झंडा, बैनर, पोस्टर बेचकर अपना घर परिवार रोटी चलाने वाले गरीबों के दुकान पर बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार ने अपनी निकृष्ट सोच का परिचय दिया है।”

Share

Related posts

डीआरडीओ ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

samacharprahari

पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस

Amit Kumar

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में गिरे ‘आसमान से दहकते अंगारे’

Prem Chand

भ्रष्टाचार में महाराष्ट्र की ‘बादशाहत’ बरकरार, NCRB रिपोर्ट में लगातार 11वें साल देश में अव्वल

samacharprahari

पीएसीएल के 12.7 लाख से अधिक निवेशकों को पैसा मिला: सेबी

samacharprahari

रेलवे स्टेशनों पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर

Amit Kumar