ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस

Share

5 यात्रियों की मौत, 20 घायल, अधिकांश यात्रियों को बचाया गया

डोमोहानी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पांच लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। यह ट्रेन हादसा जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि 4 बोगी पूरी तरह से पलट कर एक दूसरे पर चढ़ गई थी। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की चीफ पीआरओ गुनीत कौर ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया है। बीकानेर से मंगलवार देर रात पौने दो बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई, बीकानेर एक्सप्रेस जलपाईगुड़ी व मैनागुड़ी के बीच पटरी से नीचे उतर गई। गाड़ी में राजस्थान के 872 लोग सवार थे। NWR पीआरओ शशिकिरण के मुताबिक 308 यात्री बीकानेर से और 564 जयपुर से चढ़े थे।


Share

Related posts

Twitter को 43 अरब डॉलर में खरीदेंगे Elon Musk

Prem Chand

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 26 के खिलाफ लगा मकोका

Prem Chand

उठ, आंखें खोल, देख, प्राची दिशा का ललाट सिंदूर रंजित हो उठा…

samacharprahari

ओ 2 सी बिजनेस अलग करेगी RIL

samacharprahari

फ्रांस ने 303 भारतीयों से भरे विमान को क्यों किया जब्त?

samacharprahari

विदेशी कर्ज 12 साल में 84% बढ़ा, ₹3.66 लाख करोड़ से पहुंचा ₹6.74 लाख करोड़; डॉलर महंगा हुआ तो बोझ और बढ़ेगा

samacharprahari