ताज़ा खबर
Other

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 26 के खिलाफ लगा मकोका

Share

मुंबई, 30 नवंबर 2024। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी 26 आरोपियों के खिलाफ मकोका की गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। इसके अलावा, पुलिस ने शुभम लोनकर, निशान अख्तर और अनमोल बिश्नोई को फरार आरोपी घोषित किया है। इस मामले में मकोका की धाराएं जोड़ने से यह केस और भी गंभीर हो गया है, और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। बता दें कि जब बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची जा रही थी, तब आरोपी गौतम ने गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत की थी। शूटर ने बताया कि इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने शूटर को हत्या के बाद पुलिस से डरने की जरूरत नहीं होने का आश्वासन दिया था। बिश्नोई ने गौतम से कहा था कि अगर वह पकड़ा जाता है, तो भी वह घबराए नहीं, उसे जेल से कुछ ही दिनों में बाहर निकाल लिया जाएगा। शूटर गौतम ने आगे बताया था कि बिश्नोई ने हत्या के लिए उसे 12 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा, उसे जेल से बाहर आने के बाद विदेश भेजने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया था।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में बीजेपी से होगा सीएम फेस : सूत्र

Prem Chand

यूपी की पूरी कैबिनेट ने लगाई संगम में डुबकी

samacharprahari

विजय माल्या को बॉम्बे हाई कोर्ट का झटका: ‘राहत चाहिए तो पहले भारत लौटें’     

samacharprahari

निजी अस्पताल में टीके की अधिकतम कीमत 250 रुपए

samacharprahari

बागी तेवरों की मिली सजा! कार्यकारिणी से वरुण गांधी का पत्ता कटा

samacharprahari

 9 करोड़ की CC सड़क में ‘सीमेंट कम, भ्रष्ट आचार का मसाला ज्यादा!

samacharprahari