ताज़ा खबर
Other

1 करोड़ 20 लाख की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Share

गाजीपुर, 17 अक्टूबर 2023 : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 170 ग्राम हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ बीस लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामपुर मांझा थाने के प्रभारी निरीक्षक तथा स्वाट टीम ने जांच के दौरान एक सफारी गाड़ी को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से एक किलो, 170 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार राजस्थान के रहने वाले मनोहर लाल व दुर्गा लाल तथा गाजीपुर जिले के देवकली के रहने वाले राजेश सिंह यादव और अंकित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक साथी सुभाष मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक सिंह ने आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर बताया कि ये लोग राजस्‍थान से हेरोइन लाकर बेचते थे।


Share

Related posts

आग की अफवाह, जान बचाने पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री

samacharprahari

धनंजय मुंडे से जबरन वसूली की कोशिश में महिला गिरफ्तार

Prem Chand

पंडित सुरेश तलवलकर को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान

Amit Kumar

सऊदी-यूएई टकराव: यमन में एयरस्ट्राइक से 20+ यूएई समर्थित लड़ाके मारे गए

Prem Chand

रखवालों ने ही कांग्रेस की जमीन लूट ली : पटोले

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ेगी देशमुख की मुश्किलें

samacharprahari