Samachar Prahari
Other

डाबर को 321 करोड़ का जीएसटी नोटिस

Share

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2023 : देश की बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड पर जीएसटी नोटिस का वार पड़ा है। जीएसटी अथॉरिटी ने कंपनी को 321 करोड़ का नोटिस भेजा है। कंपनी इस नोटिस की समीक्षा कर रही है। डाबर इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंज को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे DGGI की ओर से टैक्स इंटिमेशन का नोटिस मिला है, जिसके तहत उसे 321 करोड़ रुपए चुकाने को कहा गया है। ये नोटिस CGST Act, 2017 के Section 74(5) के तहत भेजा गया है। इसे गुरुग्राम ज़ोनल यूनिट ने भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि कंपनी को बकाया पर लगने वाले ब्याज और पेनाल्टी को भी भरना होगा। अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।


Share

Related posts

पश्चिम रेलवे के नौ कर्मचारी सम्मानित

Prem Chand

आर.एन यादव को रायगढ़ एनसीपी जिला उपाध्यक्ष की कमान

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 10

samacharprahari

Leave a Comment