Samachar Prahari
Other

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Share

तमिलनाडु, 17 अक्टूबर 2023 : विरुधुनगर जिले के रंगापलयम स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले की एक अन्य पटाखा बनाने की इकाई में धमाके में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा कर्मी एवं स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके के बाद घटनास्थल से सात जले हुए शव मिले हैं और उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि मारे गए लोग मजदूर हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की दूसरी घटना कम्मापट्टी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 


Share

Related posts

किसान आंदोलन तेज, प.रे. की कई ट्रेनें प्रभावित

Prem Chand

ओबीसी आरक्षण: महाराष्ट्र के आवेदन पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

Prem Chand

बारामूला में मुठभेड़, एक जवान घायल

samacharprahari

Leave a Comment