ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसभारत

चिप वाला ई-पासपोर्ट से फर्जीवाड़ा थमेगाः जयशंकर

Share

हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

नई दिल्ली। पासपोर्ट धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों को देखने के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कई बार अपराधी और फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह फर्जी पासपोर्ट की मदद से विदेश भाग जाते हैं। सरकार ने इंडियन सिक्योरिटी प्रेस और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के साथ चिप आधारित ई-पासपोर्ट बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। इससे ट्रैवल डॉक्युमेंटस की सुरक्षा भी पुख्ता होगी।

तकनीकी पर काम शुरू
पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस, जयशंकर ने बुधवार को कहा कि सरकार इंडियन सिक्योरिटी प्रेस और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के साथ चिप आधारित ई-पासपोर्ट बनाने के लिए काम कर रही है। इससे हमारे ट्रैवल डॉक्युमेंटस की सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के लिए खरीद प्रक्रिया जारी है और वह चाहेंगे कि इसमें तेजी लाई जाए।

हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेगा पीएसके
विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलना चाहती है, जहां अभी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं हैं। अभी तक 488 लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं। इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा था, लेकिन कोविड-19 संक्रमण के कारण फिलहाल यह प्रक्रिया रुकी हुई है।


Share

Related posts

कथा वाचक व उनकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

Prem Chand

खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत पहुंची

samacharprahari

‘बैटर आपको मैच जिताते हैं, बॉलर सीरीज’, सूर्यकुमार ने युवा प्‍लेयर्स को सराहा

samacharprahari

BMC महापौर चुनाव: आरक्षण की लॉटरी से तय होगी मुंबई की सत्ता, उद्धव गुट को ‘ST कार्ड’ से उम्मीद

samacharprahari

सतारा में कोयना डैम के पास मामूली तीव्रता का भूकंप

Vinay

महिला को परेशान करने के आरोप को लेकर मंत्री जयकुमार गोरे से विपक्षी दलों ने मांगा इस्तीफा

Prem Chand