Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सतारा में कोयना डैम के पास मामूली तीव्रता का भूकंप

Share

सतारा में कोयना बांध के पास मामूली तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोयना बांध क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 थी। भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

कोयना बांध के भूकंप विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, सुबह 6:34 बजे कोयना बांध क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोयना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्व में स्थित हेलवाक गांव से 5 किलोमीटर की दूरी पर था।

बता दें कि काेयना बांध क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील रहा है। यहां पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। जुलाई 2022 में भी भूकंप के झटके महूसस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई थी। हालांकि उस समय भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।


Share

Related posts

महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिलों में 30 फीसदी सीटें अनिवार्य

samacharprahari

1000 हिंदू लापता! अखिलेश के दावे से सियासी भूचाल, महाकुंभ पर फिर बवाल

samacharprahari

रतन का संदेश, टाटा ने कहा- ऑनलाइन घृणा फैलाने से बचें

samacharprahari

Leave a Comment