ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

चक्रवात ‘सितरंग’ मचा रहा तबाही,बांग्लादेश में सात लोगों की मौत

Share

ढाका। चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। स्थानीय प्रशासन ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के हवाले से पता चला है कि बांग्लादेश के बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं।

भारत के चार राज्यों में रेड अलर्ट
सितरंग चक्रवात के मद्देनजर भारत में भी असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 26 अक्टूबर तक हैलाकांडी, करीमगंज, कछार, दीमा हसाओ, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, मोरीगांव, नगांव, कामरूप मेट्रो, कामरूप, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बंगाल में भी तबाही मचा सकता है सितरंग
चक्रवात सितरंग के असर के चलते पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में हो सकता है। इसके अलावा, मिदनापुर और मुर्शिदाबाद में तेज बारिश का अनुमान है। कोलकाता, हावड़ा और हुगली में अलर्ट जारी किया गया है।

 


Share

Related posts

जून में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर

Prem Chand

डॉ कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त

samacharprahari

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand

नौसेना का ‘रोमियो​’​ ​​मार गिराएगा दुश्मन की पनडुब्बी

samacharprahari

जल, जंगल, जमीन खाली करो, ‘प्रगति’ आएगी!

samacharprahari

मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Prem Chand