Samachar Prahari
Otherक्राइमराज्य

पटाखा फोड़ने से मना करने पर तीन किशोरों ने एक युवक की हत्या की

Share

मुंबई। गोवंडी में सोमवार को कांच की बोतल में पटाखा फोड़ने से रोके जाने के बाद तीन किशोरों ने मिलकर 21 वर्षीय एक युवक पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
एक अधिकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने 14 और 15 साल के दो लड़कों को हिरासत में लिया है, जबकि 12 साल का एक अन्य आरोपी फरार है। यह घटना गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में सोमवार की दोपहर में हुई।

अधिकारी ने बताया कि युवक ने जब 12 वर्षीय लड़के को कांच की बोतल में पटाखा फोड़ने से मना किया, तो वह नाराज हो गया। दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों नाबालिग आरोपियों ने उस युवक को पीटना शुरू कर दिया। 12 वर्षीय लड़के ने उस युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला किया। इसमें युवक की मौत हो गई।


Share

Related posts

हेस्टर बायोसाइन्सेज़ का मुनाफ़ा 16 फीसदी बढ़ा

Prem Chand

ईडी ने पात्रा चाल पुनर्वास घोटाले के आऱोपी राउत को किया अरेस्ट

samacharprahari

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस

Amit Kumar

Leave a Comment