ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

1000 हिंदू लापता! अखिलेश के दावे से सियासी भूचाल, महाकुंभ पर फिर बवाल

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले को लेकर बड़ा दावा करते हुए यूपी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद 1,000 हिंदू श्रद्धालु अब भी लापता हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें खोजने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अखिलेश के इस बयान से सियासी भूचाल मच गया है।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “महाकुंभ और कुंभ की भव्यता की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन सरकार यह बताए कि आयोजन में कितना बजट खर्च हुआ और लापता लोगों की तलाश के लिए क्या कदम उठाए गए?” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज में आज भी लापता लोगों के पोस्टर लगे हैं, लेकिन यूपी सरकार उन्हें हटाने में लगी है, खोजने में नहीं।

भाजपा पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा सरकार को कम से कम उन 1,000 लापता हिंदुओं की जानकारी उनके परिवारों तक पहुंचानी चाहिए, जो महाकुंभ में मची भगदड़ की घटना के बाद से लापता हो गए हैं।”

उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज में लापता लोगों के पोस्टर अब भी लगे हुए हैं, लेकिन यूपी सरकार उन्हें हटवा रही है, जिससे सवाल और गहराते जा रहे हैं।

सियासत गरम, जवाबदेही पर सवाल

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भाजपा और विपक्ष में तीखी बहस शुरू हो गई है। क्या सरकार इस मुद्दे पर सफाई देगी या विपक्ष इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएगा? महाकुंभ पर फिर से महाबवाल तय माना जा रहा है!


Share

Related posts

जमीन हथियाया, जवानों को मारा, अब चीन पीएम मोदी की तारीफ कर रहा है

samacharprahari

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हमला, 7 सैनिकों की मौत

Prem Chand

11 रुपये के मोबाइल रीचार्ज ने लगाई 6.25 लाख की चपत

Prem Chand

सुशांत केस मामला: भाजपा, संदीप सिंह और ड्रग माफिया के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है: कांग्रेस

samacharprahari

सेंचुरी मैट्रेस ने ‘स्लीप ईट ऑफ’ कैंपेन लॉन्च किया

samacharprahari

मराठा आरक्षण की पेंच छुड़ाने फिर सरकारी कोशिश तेज

samacharprahari