ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

11 रुपये के मोबाइल रीचार्ज ने लगाई 6.25 लाख की चपत

Share

ठाणे। मोबाइल फोन ऑनलाइन रीचार्ज करने वाले एक बुजुर्ग नागरिक को ठगों ने 6.25 लाख रुपये की चपत लगा दी है। ठगों ने ठाणे जिले के एक बुजुर्ग को सिम कार्ड ब्लॉक ना हो, इसके लिए एक लिंक के जरिए 11 रुपये का मोबाइल रीचार्ज कराने का झांसा देकर ठग लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वरिष्ठ नागरिक पहले लिंक के जरिए अपना फोन रीचार्ज नहीं कर सके थे। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ठग को कॉल किया। उसने उन्हें दूसरा लिंक भेज दिया। इस लिंक की मदद से ठग ने वरिष्ठ नागरिक का फोन का ‘एक्सेस कन्ट्रोल’ कर लिया। उनके फोन को हैक करने के बाद बैंक खाते से 6.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

ठाणे शहर पुलिस के जन संपर्क अधिकारी जयमाला वसावे ने बताया कि घटना 26 जुलाई 2021 की है, लेकिन इस संबंध में शिकायत शनिवार को कलवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Share

Related posts

चाहे अंबानी हो या अडाणी, उनकी पूजा की जानी चाहिए: भाजपा सांसद

samacharprahari

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी

samacharprahari

किसान आंदोलन होगा तेज, 18 फरवरी को चार घंटे ‘रेल रोको’

samacharprahari

कोडरमा में ढाबा चलाने वाले के घर से मिला 1.14 करोड़ कैश, गाजा-अफीम और गोल्ड

samacharprahari

सिम्फनी एयर कूलर का नया मॉडल लॉन्च

samacharprahari

ब्लैक मनी मामले में अनिल अंबानी को राहत

Prem Chand