ताज़ा खबर
Other

दिल्ली पुलिस के एसीपी ने खुद को मारी गोली

Share

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकार अनिल सिसोदिया ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। तीन दिन पहले ही अनिल सिसोदिया की पत्नी का निधन हो गया था। माना जा रहा है कि तनाव और अवसाद की वजह से दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने यह घातक कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 55 वर्षीय दिल्ली पुलिस अधिकारी अनिल सिसौदिया की दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई है। मृतक अनिल सिसौदिया दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन संभवतः यह आत्महत्या का मामला है।


Share

Related posts

डि-ग्रोथ के जाल से निकलेगा रिटेल सेक्टर, रिकवरी के अच्छे संकेत

Prem Chand

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भारतीय मूल के सीईओ गिरफ्तार

samacharprahari

‘उद्धव ठाकरे को झटका: असली शिवसेना शिंदे की हुई

samacharprahari

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

Mumbai Crime: मुंबई में खौफनाक मर्डर, महिला के तीन तुकड़े किए फिर जलाया

samacharprahari

किसानों को प्रदर्शन का हक, लेकिन समाधान बातचीत से ही निकलेगाः सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari