ताज़ा खबर
Other

शरद पवार के खिलाफ मराठी एक्ट्रेस के आपत्तिजनक पोस्ट पर केस दर्ज

Share

मुंबई, 14 मई 2022 । महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के खिलाफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर एक ‘अपमानजनक’ पोस्ट साझा करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मराठी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर एनसीपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टीवी और फिल्म अभिनेत्री द्वारा एक दिन पहले साझा की गई पोस्ट को कथित तौर पर किसी और ने लिखा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, महाराष्ट्र के आवास विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि एनसीपी के युवा कार्यकर्ता इस पोस्ट के संबंध में महाराष्ट्र के कम से कम 100-200 पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज कराएंगे।

केतकी चितले के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 501, 505 (2) और 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, पुणे में एनसीपी ने पुलिस को पत्र लिखकर चितले की पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Share

Related posts

तेलंगाना में छह माओवादी ढेर, दो कमांडो भी घायल

Prem Chand

इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

Vinay

राहुल के फोन कॉल के बाद आरजेडी की आपात बैठक

samacharprahari

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

samacharprahari

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले – बुलडोजर छोड़ो, बिजली लाओ

Prem Chand

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari