ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबर

‘बैटर आपको मैच जिताते हैं, बॉलर सीरीज’, सूर्यकुमार ने युवा प्‍लेयर्स को सराहा

Share

सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल, सीरीज जीतने के बाद रिंकू सिंह को थमाई ट्रॉफी

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई- नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया (IND vs AUS) को 6 रनों से हराकर, पांच टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व में यंग प्‍लेयर्स से सजी भारतीय टीम ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में खेले गए आखिरी मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बल पर टीम ने 160 रन के छोटे स्‍कोर को बखूबी डिफेंड किया और जीत हासिल की।
सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद जो किया, उसने फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल, सूर्या ने भी धोनी द्वारा चलाई गई परंपरा को यहां भी दोहराया। विजेता ट्रॉफी मिलते ही उन्होंने ट्रॉफी को युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह को थमा दी।

ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर के 53 और अक्षर पटेल के 31 रनों की मदद से 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इस छोटे स्‍कोर को डिफेंड करना ‘सूर्या ब्रिगेड’ के लिए आसान नहीं था, लेकिन बॉलर्स ने लगातर विकेट लेकर मैथ्‍यू वेड की कंगारू टीम को दबाव में रखा।

 

यह भी पढ़ेंः https://samacharprahari.com/news/category/10735/

 

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से बेन मैक्‍डरमोट ने 54 रन बनाए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह व रवि बिश्‍नाई ने दो-दो विकेट लिए। सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए बिश्‍नोई को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया, जबकि अक्षर पटेल ने लगातार दूसरे मैच में प्‍लेयर ऑफ द मैच का पुरस्‍कार जीता।

मैच के बाद भारतीय टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने युवा प्‍लेयर्स के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। ‘सूर्या’ ने कहा, ‘सीरीज जीतकर अच्‍छा लग रहा है। कप्‍तान के तौर पर अच्‍छा फील हो रहा है। लाइफ में नया एंगल आया है। सभी प्‍लेयर्स का अच्‍छा सपोर्ट मिला।’

कप्‍तान ने कहा, ‘सब लोग बोलते हैं कि टी20 क्रिकेट बैट्समैन का गेम है। बैट्समैन रन बनाएंगे, यह गेम बॉलर्स के लिहाज से मुश्किल होता है। मेरे हिसाब बैट्समैन मैच तो जिताते ही हैं, लेकिन बॉलर सीरीज जिताते हैं।’

 


Share

Related posts

पीएम के बांग्लादेश दौरे के बाद हिंदू मंदिरों पर हमला, भड़की हिंसा

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा अधिनियम की वैधता को बरकरार रखा

Prem Chand

कफील खान का भाषण हिंसा भड़काने वाला नहीं, एकता का संदेश: हाई कोर्ट

samacharprahari

अनिल अंबानी 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन, 25 करोड़ का तगड़ा जुर्माना

samacharprahari

NCLT के ऑर्डर के खिलाफ DHFL के लेंडर्स ने दाखिल की अपील

Prem Chand

महाराष्ट्र वर्ल्ड बैंक लोन जाल: BJP सरकार पर भारी ₹900 करोड़ का बोझ

samacharprahari