ताज़ा खबर
Other

Twitter को 43 अरब डॉलर में खरीदेंगे Elon Musk

Share

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2022। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का ट्विटर को खरीदने का सपना साकार होता नजर आ रहा है. टेस्ला के सीईओ की ओर से अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 43 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया गया था. ट्विटर के बोर्ड ने उनके इस ऑफर को मंजूरी दे दी है.

एलन मस्क ट्विटर के बड़े शेयरहोल्डर्स में से एक हैं. उनके पास ट्विटर की 9.2 फीसदी हिस्सेदारी है. इसी महीने उन्होंने ट्विटर की बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी थी. इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने ट्विटर को खरीदने का ऑफर देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

उनके इस ऑफर के बाद तमाम तरह की अटकलों का बाजार गर्म था. सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि ट्विटर लेन-देन की शर्तों को निर्धारित करने पर काम कर रही है. एलन मस्क ने 14 अप्रैल को रेगुलेटरी फाइलिंग में ट्विटर की पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदने की जानकारी दी थी. साथ ही कहा था कि इस सोशल मीडिया कंपनी में बदलाव की जरूरत है.


Share

Related posts

धोखेबाज दूल्हे ने 17 लड़कियों से की शादी, ठगे 6 करोड़

samacharprahari

कोविड-19 सेवर्ष 2021 तक 4.7 करोड़ महिलाओं पर पड़ेगी गरीबी की मार : संरा

samacharprahari

फेसबुक का दावा- भारत सरकार ने 6 महीने में मांगा 40300 यूजर्स का डेटा

Amit Kumar

दस लाख रोजगार सृजन का वादा पूरा करेंगे : तेजस्वी

Vinay

मानवाधिकार आयोग ने बांदा पुलिस अधीक्षक से को किया तलब

Prem Chand

शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं… सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

Prem Chand