Samachar Prahari
Other

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में गिरे ‘आसमान से दहकते अंगारे’

Share

मुंबई/भोपाल, 4 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार शाम आसमान से अज्ञात जलती हुई वस्तुएं गिरने का एक वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस घटना को साझा भी किया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में आसमान से दहकती हुई कुछ वस्तुएं गिरती दिखाई दीं। सिंदेवाही तहसील के दो गांवों में लोहे के छल्ले और सिलेंडर नुमा वस्तुएं मिलीं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि ये या तो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाले उल्कापिंड हो सकते हैं या रॉकेट बूस्टर के टुकड़े हो सकते हैं। पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक  अधिकारी ने बताया कि सिंदेवाही तहसील के लाडबोरी गांव में शाम करीब पौने आठ बजे एल्यूमिनियम और स्टील की एक वस्तु गिरी। इस तरह के दृश्य महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला और जलगांव जिलों में शाम करीब साढ़े सात बजे और पड़ोसी मध्य प्रदेश के बड़वानी, भोपाल, इंदौर, बैतूल और धार जिलों में भी देखे गए।


Share

Related posts

राफेल का पहला बैच भारत रवाना, फ्रांस से भरी उड़ान

samacharprahari

‘दोस्तवाद’ ने देश की अर्थव्यवस्था को ‘पूरी तरह से बर्बाद’ कर दिया

samacharprahari

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में गडकरी और चौहान को जगह नहीं

samacharprahari

Leave a Comment