ताज़ा खबर
Other

PAC जवानों पर हमले के आरोपी मुर्तजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Share

नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2022 । गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों पर हमले के मामले में कैंट थाना क्षेत्र के निवासी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी मुर्तजा ने सुरक्षाकर्मियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था.

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे. इस घटना को वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने सजगता से निष्क्रिय किया, इस दौरान हमलावर और 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इस मामले में हमलावर के खिलाफ 307 और 7 सीएलए एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है. हमलावर से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसकी पुष्टि के लिए अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई हैं. कुल 5 पुलिस टीमें इस मामले में लगाई गई हैं. गैर जनपदों में भी पुलिस टीम भेजी जा रही हैं, जिससे हमलावर ने जो तथ्य बताए हैं उसकी पुष्टि हो सके.


Share

Related posts

प्रधानमंत्री GST दर कटौती का श्रेय लेने में व्यस्त, जनता पर आठ साल की “लूट” की जिम्मेदारी भूल गए: कांग्रेस

samacharprahari

डीपफेक वीडियो पर सरकार की तिरछी नजर, करेगी कड़ी कार्रवाई

samacharprahari

देश में नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद कंविक्शन रेट में तेजी से बदलाव, 94% तक पहुंचाने का लक्ष्य

samacharprahari

लॉकडाउन में प. रे. ने स्क्रैप बेच कर 45 करोड़ कमाए

samacharprahari

देवेंद्र, ड्रग माफिया से कैसे अनजान रह सकते हैं: राउत

samacharprahari

BMC महापौर चुनाव: आरक्षण की लॉटरी से तय होगी मुंबई की सत्ता, उद्धव गुट को ‘ST कार्ड’ से उम्मीद

samacharprahari