ताज़ा खबर
Otherराज्य

रेलवे ने कबाड़ बेच कर कमाए 225 करोड़ रुपये

Share

शून्य स्क्रैप मिशन का मिल रहा है फायदा

समाचार प्रहरी, मुंबई : मध्य रेलवे ने पिछले 10 महीने में कबाड बेचकर अपनी तिजोरी में 225 करोड रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है। रेलवे ने अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 के बीच 224.96 करोड रुपये का स्क्रैप डिस्पोज किया है। रेलवे ने अपने वर्कशॉप और विभिन्न शेड को कबाड़ से मुक्त करने के लिए शून्य स्क्रैप मिशन शुरू किया है।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवजी सुतार ने बताया कि जीरो स्क्रैप मिशन ड्राइव से न केवल भारतीय रेल का राजस्व बढ़ता है, बल्कि रेलवे को उपयोग लायक अतिरिक्त जगह भी उपलब्ध हो रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान मध्य रेल ने 56057.15 मीट्रिक टन स्क्रैप रेल सामग्री को डिस्पोज करते हुए 321.46 करोड रुपये जुटाए हैं।


Share

Related posts

…और चट्टान से निकल कर बाहर आई जिंदगी

samacharprahari

गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस पर हमला

Prem Chand

लोगों के पास पड़े हैं 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के पुराने नोटः आरबीआई

Prem Chand

सैट ने एनएसई पर छह करोड़ रुपये के जुर्माने के सेबी के आदेश पर रोक लगाई

samacharprahari

जारी रहेगा ‘सवर्ण गरीबों’ को 10 प्रतिशत का आरक्षण

samacharprahari

टैंक, जेट और बम से उठ रहा धरती का तापमान, युद्धों ने बढ़ाया जलवायु संकट

samacharprahari