ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरबिज़नेसभारतमूवीराज्य

पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

Share

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को धन उगाही से जुड़े एक मामले में 26 सितंबर से पहले अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दायर चार्जशीट में अभिनेत्री फर्नांडिस का नाम शामिल किया है। पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष जज परवीन सिंह ने 17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश की गई अतिरिक्त चार्जशीट और इस मामले से जुड़े तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह समन भेजा है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की चार्जशीट में पहली बार जैकलिन फर्नांडिस का नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज किया है। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर भी शामिल है, जे इस समय जेल में है। फर्नांडिस ने इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में ही काम के सिलसिले में विदेश जाने की इजाज़त मांगी थी।

Share

Related posts

एल्गार परिषद मामला: आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

विधान परिषद की 30 सीटों के लिए 20 जून को चुनाव

samacharprahari

पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से अपराधी को पकड़ा

Amit Kumar

चंद्रयान-3 इस साल नहीं होगा लॉन्च!

samacharprahari

स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव

samacharprahari

पानी की टंकी की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत

Prem Chand