Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

जब चीन की ‘रेड फ्लैग’ कार पर आया बाइडन का दिल

Share

– वायरल विडियो में चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग की कार में झांकते दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति

डिजिटल न्यूज डेस्क,  मुंबई। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच अपनी-अपनी कारों को लेकर हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिनफिंग, बाइडन को अपनी कार दिखाते नजर आ रहे हैं।
दोनों नेताओं की मीटिंग खत्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जब चीनी राष्ट्रपति को बाहर छोड़ने जाते हैं, तो वह उनकी कार हॉन्गकी N701 लिमोजिन को एकबारगी देखते ही रह जाते हैं और उसकी तारीफ करते हैं।

चिनपिंग उन्हें बताते हैं कि उनकी यह कार रेड फ्लैग चीन में ही बनी है। कार को अंदर से देखने के लिए भी कहते हैं। इसके बाद बाइडन कार के अंदर झांकते हैं। तब, अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि उनकी कार का नाम द बीस्ट है। यह कार काफी हद तक उनकी कैडिलैक कार जैसी ही है।


बता दें कि चीन के राष्ट्रपति 14 नवंबर को 6 साल बाद अमेरिका गए थे। यहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में आपसी रिश्ते और वैश्विक मुद्दों पर गंभीर चर्चाएं हुईं।


Share

Related posts

बैड बैंक से पकड़ेंगे इकॉनमी का बिगड़ैल बैल!

Amit Kumar

आईबी ने कहा- 2006 के मुंबई धमाकों से संबंध में कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की

samacharprahari

चारा घोटाला में लालू यादव को 2024 तक राहत

Prem Chand

Leave a Comment