ताज़ा खबर
Other

निरुमप बोले- कांग्रेस में आज 5 पावर सेंटर हैं, पार्टी दिशाहीन हो गई है

Share

-छह साल के लिए निलंबित संजय निरुपम ने इस्तीफा देकर कांग्रेस नेताओं पर बोला हमला

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र से जहां संजय निरुपम को पार्टी ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया, तो वहीं बुधवार को सुबह कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद दोपहर में ही गौरव वल्लभ बीजेपी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान और मुंबई से दोनों नेताओं का जाना कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर माना जा रहा है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बता दें कि मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से महाविकास अघाड़ी से अमोल कीर्तिकर के उम्मीदवार बनाए जाने से संजय निरूपम नाराज थे। वह लगातार उन्हें ‘खिचड़ी चोर’ बता रहे थे। गुरुवार को उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस इस बात पर संज्ञान लेगी। उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन करार दे दिया और कहा कि पार्टी में कोई भी संगठनात्मक शक्ति नहीं है। कांग्रेस में 5 पावर सेंटर हैं। सभी की अपनी लॉबी है और वे आपस में टकराते रहते हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरुपम को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। कांग्रेस पार्टी और निरुमप के बीच कई दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
उधर, प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने लिखा, ‘पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उससे मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।’

Share

Related posts

डिमांड बढ़ने पर हवाई यात्रा टिकट पर लगा कैप खत्म होगाः हरदीप सिंह पुरी

samacharprahari

कोर्ट में पेश नहीं हुए बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह

samacharprahari

सचिन वाजे को 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया

Prem Chand

‘गवर्नमेंट, डिवेलपमेंट और परफॉर्मेंस’, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं

samacharprahari

17 राज्यों को जारी किया गया 9871 करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान

samacharprahari

33% आरक्षण, 100% सियासत: संसद में महिला बिल पर महासंग्राम

samacharprahari