ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

सीबीआई ने रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में पनवेल में स्थित सहायक औषधि नियंत्रक (भारत) कार्यालय के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहायक औषधि नियंत्रक के पनवेल स्थित कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी मिली थी। सीबीआई और सतर्कता विभाग के कर्मियों ने दो अप्रैल को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान, यह सामने आया कि कई निजी व्यक्ति अपने ग्राहकों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की सुविधा के नाम पर सीमा शुल्क हाउस एजेंट (सीएचए) के संदिग्ध अधिकारियों की ओर से रिश्वत ले रहे थे।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘औचक निरीक्षण के दौरान, लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों की दराज से लगभग 1.52 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई, जिसके बारे में उक्त कार्यालय में मौजूद संबंधित लोक सेवक और निजी व्यक्ति संतोषजनक ढंग से नहीं बता सके।’’
अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सहायक औषधि नियंत्रक अरविंद आर हिवाले, औषधि निरीक्षक देवेन्द्र नाथ और अधीनस्थ कर्मचारी नागेश्वर एन. सब्बानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके आवासों की तलाशी के दौरान 46.70 लाख रुपये की नकदी और लगभग 27.80 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए गए।


Share

Related posts

नोटबंदी के फैसले पर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा

Prem Chand

जम्मू में आतंकी साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

samacharprahari

‘कड़वी सच्चाई को झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश’

samacharprahari

थोक महंगाई पड़ेगी भारी, महंगाई से निजात नहीं

samacharprahari

घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

samacharprahari

फिंगर प्रिंट के क्लोन से करते थे ठगी

Vinay