ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू में आतंकी साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

Share

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह सीमा पार के एक हैंडलर के संपर्क में था, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचडब्ल्यू) बाईपास रोड पर ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था। जम्मू पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘रिपोर्ट में पता चला है कि 27 दिसंबर 2020 को जम्मू पुलिस ने एनएचडब्ल्यू बाईपास रोड पर एक नाका लगाया था और वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। देर शाम 7.30 बजे एक व्यक्ति ने संदिग्ध रूप से पुलिस कर्मियों को देखकर नाके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, जो कि एक बैग में छुपाए गए थे। व्यक्ति की पहचान रियासी जिले के निवासी मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। वह जम्मू के सुंजवान की पीरबाग कॉलोनी में रह रहा था।’
पुलिस ने बताया कि बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के साथ ही यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हैंडलर और भी कई आतंकवादी गुर्गों के संपर्क में था, जिनकी तलाश जारी है। जम्मू पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई के साथ जम्मू शहर में संभावित आतंकी हमलों को रोक दिया गया है। यह लश्कर से जुड़ा दूसरा आतंकी मॉड्यूल है, जिसका पर्दाफाश पिछले एक हफ्ते में जम्मू पुलिस ने किया है। उस दौरान दो लोगों को एके सीरीज राइफल, एक पिस्तौल, एके राइफल की दो मैगजीन, एके राइफल के 60 राउंड और पिस्टल के 15 राउंड के साथ गिरफ्तार किया गया था।


Share

Related posts

टीना अंबानी को ED का नया समन जल्द, न्यूयॉर्क प्रॉपर्टी से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला

samacharprahari

बाबरी विध्वंस मामले के सभी 32 आरोपी बरी

samacharprahari

शरद पवार ने घड़ी गंवाई, चुनाव आयोग से पवार को झटका

samacharprahari

नांदेड़ में बिल्डर संजय बियानी की दिनदहाड़े हत्या

Prem Chand

एक्सक्लूसिव: 850 सीटों वाली नई लोकसभा और महिला आरक्षण का मेगा प्लान

samacharprahari

विशाखापट्टनम के बंदरगाह में भीषण आग, 40 नौकाएं जलकर खाक

samacharprahari