ताज़ा खबर
Other

नांदेड़ में बिल्डर संजय बियानी की दिनदहाड़े हत्या

Share

  मुंबई, 5 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक नामी बिल्डर संजय बियानी को उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल होने की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के दौरान संजय बियानी घर के बाहर ही मौजूद थे। सीसीटीवी में कैद फुटेज में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

 संजय, महाराष्ट्र के नांदेड़ इलाके के नामी रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस का बड़ा नाम थे। इसके अलावा संजय बियानी के संबंध प्रदेश के बड़े राजनेताओं से भी थे। संजय बियानी, कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए जाने जाते थे जिनमें वर्तमान में राज रेजिडेंसी अपार्टमेंट और राज पार्क मुख्य हैं।

पुलिस ने कहा कि हम आसपास के सभी सीसीटीवी फ़ुटेज को चेक कर रहे हैं, जिनमें हमलावरों के बारे में हमें जानकारी मिल सकती है। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि अपराधियों ने देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया होगा जो नांदेड़ और आसपास के इलाकों में बदमाशों के लिए एक आम हथियार है। क्योंकि घटना की फुटेज में दिख रहे अपराधियों के तौर-तरीके नांदेड़ इलाके के कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मिलते-जुलते दिख रहे हैं।


Share

Related posts

छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, मनचले कर रहे थे पीछा

samacharprahari

MSC स्कैम: मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश, डिप्टी सीएम अजित पवार हैं आरोपी

Prem Chand

सेना भर्ती योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा

Prem Chand

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नितिन नबीन की 65 सदस्यीय टीम में एक भी बिहारी नहीं

samacharprahari

‘ठोक दो’ मॉडल के नौ साल: यूपी में अदालतों से ज्यादा गोलियों पर भरोसा

samacharprahari

छोटे किराना स्टोर्स के लिए डिजिटल वेबस्टोर सुविधा

samacharprahari