ताज़ा खबर
Otherराज्य

सेना भर्ती योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा

Share

नई दिल्ली। सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में बवाल मचा है। सेना में युवाओं की चार वर्ष की संविदा पर भर्ती का जोरदार विरोध हो रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार चार साल की नौकरी देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। रिटायर होने के बाद वह कहां जाएंगे और क्या करेंगे। इसे लेकर युवा असमंजस की स्थिति में हैं।

गुरुवार को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अग्निपथ योजना का विरोध हुआ। युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर कर सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

विरोध का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। कई जगह युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। बिहार के कई स्टेशनों पर ट्रेन पर पथराव किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी प्रदर्शन के बाद बवाल हो गया। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की और ‘अग्निपथ योजना वापस लो’ के नारे लगाए।


Share

Related posts

DRDO का वैज्ञानिक हनीट्रैप में फंसा, अगवा करने के बाद मांगी फिरौती

Prem Chand

पर्सनल गारंटी की साख तार-तार, NCLT के फैसले से समूचे बैंकिंग तंत्र में खतरे की घंटी

samacharprahari

राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, आठ विपक्षी सदस्य निलंबित

samacharprahari

ईनामी बदमाश गिरफ्तार

samacharprahari

Agra Gang Rape: स्पा सेंटर बंद हुआ तो होम स्टे में कराने लगे देह व्यापार

samacharprahari

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विरोधियों को ब्लैकमेल करने की साजिश देवेंद्र फड़णवीस की है: नाना पटोले

Prem Chand