ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनबिज़नेसराज्य

महाराष्ट्र की रेल समस्याओं को लेकर जल्द ही संयुक्त बैठकः केंद्रीय मंत्री

Share

महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स को रेल राज्य मंत्री ने दिया आश्वासन

कोल्हापुर। रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने महाराष्ट्र की रेल समस्याओं को लेकर जल्द ही एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है। वह कोल्हापुर जिले की दो दिवसीय दौरे पर आई थीं। इस दौरान महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर महाराष्ट्र चैंबर की रेलवे कमेटी द्वारा तैयार सेवा विस्तार रिपोर्ट भी रेल राज्य मंत्री को सौंपी गई।
ललित गांधी ने कहा कि सरकार को महाराष्ट्र की रेल समस्याओं व परिवहन मार्ग को बेहतर करने के लिए मेट्रो परियोजनाओं का कार्यान्वयन करने पर जोर देना चाहिए।  नासिक-पुणे रेल लाइन, कोल्हापुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने के साथ ही पुणे से गुजरात जाने वाली ट्रेनों को कोल्हापुर से डायवर्ट किए जाने की मांग भी रखी गई है।
इस अवसर पर, महाराष्ट्र चैंबर की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य प्रकाश अवडे, नितिन धूत, अरुण लालवानी, संजय पाटिल, राहुल अवाडे, सतीश कोष्टी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

राज्य में एक लाख करोड़ का निवेश लक्ष्यः मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

पीएम के बांग्लादेश दौरे के बाद हिंदू मंदिरों पर हमला, भड़की हिंसा

samacharprahari

फडणवीस का ठाकरे सरकार पर निशाना, कहा- इनके कितने भी कपड़े उतारो, निर्लज्जों पर असर नहीं

samacharprahari

हर 30 घंटे में बना एक अरबपतिः ऑक्सफैम

samacharprahari

पांचवे चरण के चुनाव में घमासान, यूपी में कई दिग्गजों को बचानी होगी साख

samacharprahari

हेमंत-कल्पना की गुगली से बीजेपी बोल्ड

Prem Chand