Samachar Prahari
Otherराज्य

महिला की सिर कटी लाश बरामद

Share

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ककोरी गांव में गुरुवार को नहर के किनारे एक 25 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
गुरुवार को जलालपुर क्षेत्र में एक महिला मजदूर जुवंती (25वर्ष, पुत्री नुदाउरांव, निवासी रांची झारखंड) की लाश बरामद हुई। जुवंती ककोरी गांव में रामधनी पटेल के ईंट भट्ठे पर काम करती थी। संदेह जताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी गई।
जुवंती की बहन सुमरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात जुवंती फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। हम लोगों ने समझा कि जुवंती किसी रिश्तेदार के यहां गई होगी। बुधवार को भी जुवंती घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। गुरुवार को सुबह नहर किनारे एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो वह उसकी बहन की लाश थी।


Share

Related posts

किसानों की आत्महत्या पर छिपाया जा रहा है डेटा: कांग्रेस

samacharprahari

समंदर में जलता जहाज: केरल तट के पास कार्गो शिप में विस्फोट, 4 क्रू मेंबर लापता

Prem Chand

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

Leave a Comment