ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारत

भारतीयों ने एक साल में स्विस बैंकों में जमा कराए 30,500 करोड़ रुपये

Share

पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा रकम वर्ष 2021 में भारतीयों ने जमा कराया

मुंबई। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने अपने वार्षिक आंकड़ों में दावा किया है कि वर्ष 2021 में भारतीय कंपनियों और अमीर खाताधारकों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय अमीरों और कंपनियों ने पिछले साल कुल 30,500 करोड़ रुपये स्विस बैंकों में जमा कराए थे। यह जमा राशि पिछले 14 वर्षों में सबसे ज्यादा है। साल 2020 में यह आंकड़ा केवल 20,700 करोड़ रुपये था।

कोविड काल के दौरान दूसरे साल भारतीय अरबपतियों ने दोगुनी रकम स्विस बैंकों में जमा कराई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों के बचत और चालू खाते में जमा रकम भी पिछले सात साल के उच्च स्तर पर है। सात साल में स्विस बैंकों में 4,800 करोड़ रुपये इस मद में जमा हैं। भारतीयों ने सबसे ज्यादा रकम साल 2006 में स्विस बैंकों में जमा कराए थे, जो 52, 000 करोड़ रुपये थी।

30,839 करोड़ की देनदारी
स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) ने कहा कि भारतीय ग्राहकों की साल 2021 तक 30,839 करोड़ रुपये (383.1 करोड़ स्विस मुद्रा-सीएचएफ) की देनदारी थी। इसमें 4,800 करोड़ रुपये खाते में जमा किए गए हैं। साल 2020 में यह 4,000 करोड़ रुपये था।
इसके अलावा, दूसरे बैंकों द्वारा 9760 करोड़ रुपये जमा किया गया था। यह आंकड़ा वर्ष 2020 में 3,064 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही 2.40 करोड़ रुपये ट्रस्ट की ओर से जमा किए गए थे। सबसे ज्यादा रकम बॉन्ड्स, प्रतिभूति और अन्य साधनों के जरिए जमा हैं, जो करीबन 16,000 करोड़ रुपये है।


Share

Related posts

हाफ़िज़ सईद को साढ़े 10 साल क़ैद की सज़ा

samacharprahari

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand

लापरवाह ‘महायुति’ सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार- न्याय प्रक्रिया का बुरा हाल!

Prem Chand

ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, लखनऊ मेल से की गई शुरुआत

Prem Chand

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता

Prem Chand

जुलाई-अगस्त में भी बिजली संकट से राहत की उम्मीद नहीं : रिपोर्ट

Vinay