ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेस

जीएसटी स्लैब में फिलहाल बदलाव नहीं

Share

नई दिल्ली। देश भर में जीएसटी लागू किए जुलाई में 5 साल पूरे हो रहे हैं। जीएसटी स्लैब में बदलाव और राज्यों को मुआवजे की सीम-सीमा बढ़ाने की मांग लगातार हो रही है, लेकिन शुक्रवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका। बैठक में जीएसटी स्लैब और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को लेकर चर्चा हुई, लेकिन दोनों ही मुद्दों पर अंतिम राय नहीं बन सकी है।

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की जीएसटी बैठक में राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गोवा, केरल सरकार के मंत्री शामिल हुए। पिछले साल काउंसिल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में स्टेट मिनिस्टर्स की एक कमेटी गठित की थी। इसका काम टैक्स रेट को तर्कसंगत बनाकर राजस्व बढ़ाने के तरीके सुलझाना है, लेकिन अब तक कोई योजना नहीं बन पाई है। काउंसिल की अगली 47वीं बैठक श्रीनगर में 28-29 जून को होगी।


Share

Related posts

टैंक, जेट और बम से उठ रहा धरती का तापमान, युद्धों ने बढ़ाया जलवायु संकट

samacharprahari

ओबीसी वर्ग के जरिए एमवीए सरकार को हराने बीजेपी चलाएगी कार्यकर्ता अभियान

Prem Chand

भाजपा को पांच राजनीतिक दलों से कई गुना अधिक चंदा मिला

samacharprahari

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नितिन नबीन की 65 सदस्यीय टीम में एक भी बिहारी नहीं

samacharprahari

अर्थव्यवस्था: लॉकडाउन से जीडीपी माईनस 23.9 फीसदी लुढ़की

samacharprahari

नंदूरबार में गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

Amit Kumar