ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सचिन वाजे को 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि वाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 465, 473, 506 (2), 120-बी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसी ने 25 फरवरी को अरबपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था। दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाजे को शनिवार साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था। एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 25 फरवरी को विस्फोटक और धमकी भरे पत्र के साथ स्कॉर्पियो एसयूवी कार मिली थी। कार के मालिक बताए गए , ठाणे निवासी कारोबारी मनसुख हिरन की रहस्यमयी मौत के बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। हिरन ने दावा किया था कि कार उनकी है, लेकिन घटना से एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। इस मामले में उस समय पेंच आया, जब हिरन पांच मार्च को ठाणे में एक नदी के किनारे मृत पाए गए थे। हिरन की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति ने एसयूवी पिछले साल नवंबर में वाजे को दी थी और उन्होंने फरवरी के पहले हफ्ते में यह कार लौटाई थी। हालांकि, वाजे ने इससे इनकार किया है।


Share

Related posts

कोविड-19 सेवर्ष 2021 तक 4.7 करोड़ महिलाओं पर पड़ेगी गरीबी की मार : संरा

samacharprahari

एटीएस ने बब्बर खालसा से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Vinay

सलमान ने हाईकोर्ट से कहा- पड़ोसी की सोशल मीडिया पोस्ट मानहानिकारक व भड़काऊ

samacharprahari

रोजगार के मोर्चे पर सेवा क्षेत्र में लगातार सातवें महीने गिरावट

samacharprahari

ईडी के राजनीतिक इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मद्रास हाईकोर्ट ने भी लगाई फटकार

samacharprahari

लखनऊ में सीएम आवास के पास डबल मर्डर से सनसनी

samacharprahari