ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भाजपा से तलाक के बाद बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

Share

भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटा, नीतीश ने दिया इस्तीफा

पटना। बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है।भाजपा से अलगाव के बाद नीतीश ने इस्तीफा देकर महागठबंधन की सरकार बनाने की घोषणा की। बुधवार को नीतीश-तेजस्वी शपथ ले सकते हैं।

बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार आरजेडी की नेता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। इसके बाद वह तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा किया। बुधवार दोपहर दो बजे सीएम और डिप्टी सीएम का शपथग्रहण समारोह होगा।   भाजपा ने मंगलवार को अपने पुराने सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के इस कदम पर नाराजगी जताते हुए उन पर आदतन विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
नीतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जेडीयू को तोड़ने के लिए बिहार में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया था। भाजपा ने आरसीपी सिंह को इसीलिए केंद्रीय मंत्री बनाया था।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है। पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब भाजपा का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा।


Share

Related posts

बेरोजगारी की मार से देश बेहाल, फरवरी में बेरोजगारी दर 8.1 पर्सेंट

samacharprahari

BJP lodges complaint after Jyotiraditya Scindia’s motorcade blocked in Bhopal

Admin

बेटी से रेप मामले में पिता को मौत की सजा

Prem Chand

ग्लोबल इफेक्ट से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, डूबे 15 लाख करोड़

Prem Chand

यूनिटी रन का शुभारंभ

samacharprahari

इस बार नहीं आएंगे लालबागचा राजा

Prem Chand