ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

बेरोजगारी की मार से देश बेहाल, फरवरी में बेरोजगारी दर 8.1 पर्सेंट

Share

मुंबई। फरवरी में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 8.1 पर्सेंट के स्तर पर पहुंच गई है। देश में बेरोजगारी छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। जनवरी में भी यह दर 10 महीने के निचले स्तर यानी 6.57 पर्सेंट पर पहुंची थी। मई 2021 में बेरोजगारी दर 11.84 पर्सेंट के लेवल पर पहुंच गई थी।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर पिछले महीने यानी फरवरी में बढकर 8.1 पर्सेंट हो गई है। पिछले महीने गांवों में बेरोजगारी 8 महीने के रेकॉर्ड स्तर पर थी।

इस महीने यानी 1 मार्च को भारत की बेरोजगारी दर 0.9 प्रतिशत बढकर 8.2 फीसद थी। शहरी बेरोजगारी दर 7.6 पर्सेंट और ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.4 पर्सेंट रही थी।

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2022 में गांवों में बेरोजगारी का औसत जनवरी की तुलना में 2.51 पर्सेंट बढ़कर 8.35 फीसद पर पहुंच गई। हालांकि शहरों में बेरोजगारी दर पिछले महीने 7.55 पर्सेंट पर रही है। शहरी बेरोजगारी की यह दर चार महीने का निचला स्तर है।

शहरों की बेरोजगारी दर नवंबर 2021 में 8.2 प्रतिशत रही थी, जबकि दिसंबर 2021 में यह बढकर 9.3 पर्सेंट हो गई। हालांकि निर्माण सेक्टर में लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने के साथ ही फॉर्मल व इनफॉर्मल दोनों सेक्टर में तेज रिकवरी की वजह से जनवरी 2022 में बेरोजगारी की दर मामूली रूप से घटकर 8.16 प्रतिशत और फरवरी 2022 में 7.55 पर्सेंट पर रही है।


Share

Related posts

CBI ने लालू-राबड़ी और दो बेटियों पर FIR किया दर्ज

Prem Chand

वक्फ संपत्तियों पर पूंजीवादी ताकतों की नजर? —कानूनी, ऐतिहासिक और आर्थिक विश्लेषण

samacharprahari

बजट में’ लाडली बहना’ का वादा पूरा करने को तैयार नहीं ‘दादा’

Prem Chand

चॉकलेट का ग्लोबल मार्केट पांच साल में 68 अरब डॉलर होने का अनुमान

samacharprahari

देश में नकली करेंसी की बरामदगी 190 प्रतिशत बढ़ी

Amit Kumar

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया गठजोड़ से चीन की बढ़ी चिंता, 8.5 अरब डॉलर के खनन समझौते पर लगी मुहर

samacharprahari