ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

भाजपा राज में घोटालों से बढ़ा विदेशों में ‘कालाधन’ : अखिलेश

Share

प्रहरी संवाददाता, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्विस बैंकों में जमा ‘काले धन’ में हुए इजाफे के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि इस पार्टी के शासन में हुए घोटालों के कारण ही विदेश में जमा काला धन बढ़ गया है।

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक द्वारा जारी सालाना आंकड़ों के मुताबिक स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन 20000 करोड़ रुपए को पार कर गया है जो पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने सोमवार को कहा, ‘लोगों का विश्वास खो चुकी भाजपा अब अपने शासनकाल के आखिरी दौर में ‘घोटालों की कमाई’ में लग गई है। भ्रष्टाचार कतई अर्दाश्त नहीं करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा खोखला साबित हुआ है। भाजपा सरकार में विकास के काम शून्य के बराबर हैं… भाजपा राज में घोटालों के चलते ही विदेशों में जमा कालाधन बढ़ गया और देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) घाटे में चली गई है।’


Share

Related posts

बागी विधायकों को ‘सुप्रीम’ राहत

samacharprahari

देश में हर घंटे 53 एक्सीडेंट और 19 मौतें!

samacharprahari

देह व्यापार कानून में अपराध नहीं, महिला को पेशा चुनने का हक

Prem Chand

ईडी की हिरासत में बिल्डर का बेटा

Aditya Kumar

जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर CBI का छापा

samacharprahari

IND vs SL: श्रीलंका को 302 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

samacharprahari