Samachar Prahari
OtherTop 10खेलताज़ा खबरदुनिया

रोजर फेडरर ने टेनिस को कहा अलविदा

Share

लंदन। दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 41 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस से सन्यास की घोषणा की है। अगले सप्ताह लेवर कप उनका अंतिम एटीपी इवेंट होगा।
स्विट्जरलैंड के 24 वर्ष के अपने शानदार स्पोर्ट्स कैरियर में फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं।

फेडरर के पास सबसे ज्यादा 8 विंबलडन खिताब हैं। इसके अलावा 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन और पांच यूएस ओपन के साथ ही एक फ्रेंच ओपन का खिताब भी है। फेडरर ने 7 जुलाई 2021 को आखिरी मैच खेला था, जब वह विंबलडन क्वार्टर फाइनल में सेंटर कोर्ट में ह्यूबर्ट हर्काज़ से 6-3, 7-6 (4), 6-0 से हार गए थे।


Share

Related posts

भारतीय कृषि निर्यात में 15 फीसदी की वृद्धि, अमेरिका में मांग तेज : टीपीसीआई

samacharprahari

‘ये बजट बड़ा ढोल है, इसमें आवाज तो बहुत है पर अंदर से खाली’

Prem Chand

रियल एस्टेट क्षेत्र में काले धन का इस्तेमाल घटाः सचिव

Vinay

Leave a Comment