ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसलाइफस्टाइलविज्ञापन

पार्ट 1: मार्केट में निवेश करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। स्टॉक मार्केट (शेयर बाज़ार) में निवेश करना रोमांचक तो है, लेकिन यह काफी खतरनाक भी हो सकता है। इसके रिटर्न काफी लुभावने होते हैं, तो वहीं जोखिम के घटक लोगों को हतोत्साहित भी कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप स्टॉक मार्केट में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको निवेश की कुछ बुनियादी बातों को जान लेना चाहिए। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं एंजेल वन लिमिटेड के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट-डीवीपी ज्योति रॉय।

स्टॉक मार्केट से एक सीमा से ज्यादा उम्मीद नहीं रखें:

भले ही स्टॉक मार्केट के निवेश में संतुलित और सुनियोजित दृष्टिकोण से अक्सर फ़ायदा होता है, फिर भी यह समझना ज़रूरी है कि बाज़ार कोई जादू की छड़ी नहीं। निवेशकों को यह जानना ज़रूरी है कि दीर्घकाल में कई गुना परिणाम पाने की अपेक्षा करना बिल्कुल ही गलत नजरिया हो सकता है।

तय करें आरंभिक निवेश की सीमाः

नए निवेशकों के लिए स्टॉक मार्केट में निवेश के कई तरीके हैं। अलग-अलग शेयरों में एकमुश्त राशि का निवेश कर सकते हैं, या फिर सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को अपनाया जा सकता है। इक्विटी शेयर और म्यूचुअल फंड्स जैसी प्रतिभूतियों में एक निश्चित रकम डाली जा सकती है।

निवेश का लक्ष्य तय करना:

हालांकि यह सलाह बिलकुल बुनियादी है। फिर भी नए निवेशक को स्टॉक मार्केट में कदम बढ़ाने से पहले बाजार के जोखिमों को भी समझने की जरूरत है। कोई बहुत बड़ा उद्देश्य होना ज़रूरी भी नहीं है, लेकिन निवेश शुरू करने से पहले अपने उद्देश्यों को तय कर लेना चाहिए।


Share

Related posts

आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Amit Kumar

यूपी में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Prem Chand

चोरों ने पहले बुलडोजर चुराया, उसी से ATM उखाड़ उड़ाया कैश बॉक्स

Prem Chand

अगले सप्ताह यूरोपीयन संघ में शामिल होगा यूक्रेन!

Prem Chand

राफेल, सुखोई और तेजस ने दिखाया दम, जैगुआर-चिनूक की गर्जना से गूंजा आसमान

Prem Chand

यूक्रेन में नाटो के साथ जंग का खतरा!

samacharprahari