Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Share

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि संसद के बाहर आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। इस संबंध में जल्द ही सर्वदलीय बैठक में रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है।
राउत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता के प्रतिनिधि अगर देश के सम-सामयिक मुद्दों को स्पष्ट और सख्त भाषा में पेश कर रहे हैं और सरकार की गलत नीतियों की आलोचना कर रहे हैं, तो इसमें गलत नहीं है।

राउत ने कहा कि अगर इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तो दुनिया के समक्ष गलत संदेश जाएगा। देश की जनता ने हमेशा आवाज उठाई है, चाहे वह इमरजेंसी लगाने जैसी घटना क्यों न हो। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पैर काटने की कोशिशें हो रही हैं।


Share

Related posts

दलाल स्ट्रीट पर दबाव: 15 महीनों में सेंसेक्स 15% टूटा, FII की रिकॉर्ड निकासी से 44 लाख करोड़ की गिरावट

samacharprahari

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा बढ़ा

Prem Chand

लॉकडाउन के दौरान पश्चिम रेलवे ने माल ढुलाई से कमाए 2482 करोड़

samacharprahari

Leave a Comment