ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

महंगाई दर घटी, दूध की कीमत बढ़ी, कहां गए सरकारी दावे

Share

बाजार में 50-60 रुपये 500 ग्राम बिक रही हैं सब्जियां, पांच महीने में दूसरी बार बढ़े दूध के दाम

मुंबई। केंद्र सरकार का दावा है कि महंगाई दर जुलाई महीने में कम हुई है। सितंबर तक इसमें और भी कमी आने की संभावना है, लेकिन सरकारी दावों के विपरीत सब्जी, फल और दूध-दही व अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं।

बता दें कि मंगलवार को सरकार ने दावा किया है कि खाद्य वस्तुओं और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में नरमी से थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 13.93 प्रतिशत पर आ गई है। यह पांच माह का निचला स्तर है।

मुद्रास्फीति पिछले महीने यानी जून में 15.18 प्रतिशत और मई में 15.88 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी। फरवरी में थोक मुद्रास्फीति 13.43 प्रतिशत पर और पिछले साल जुलाई में 11.57 प्रतिशत पर रही थी।

दूसरी ओर, उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। पांच महीने में दूध के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। मार्च में दोनों कंपनियों ने दूध की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।


Share

Related posts

स्विस बैंक में 80 वर्षीय महिला के जमा हैं 196 करोड़ रुपए, केस दर्ज

samacharprahari

महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश

Prem Chand

यूपी की पूरी कैबिनेट ने लगाई संगम में डुबकी

samacharprahari

बिहार में सितंबर में डेंगू के 6,146 मामले दर्ज

Prem Chand

लॉकडाउन के एक साल में बीएसई सूचकांक 66 पर्सेंट बढ़ा

Prem Chand

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप डील के लिए मियाद छह महीने बढ़ाई

samacharprahari