ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमराज्य

यूपी में महिला टीचर का रेप के बाद अपहरण

Share

यौन शोषण के दो वीडियो सामने आए, पुलिस ने चार टीम बनाई

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में महिला अत्याचार व यौन प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शाहजहांपुर जिले में एक विद्यालय की प्रबंधक के पति पर एक शिक्षिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसका अपहरण करने के आरोप लगे हैं।

यौन शोषण के दो वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है।

आरोपी वीरेश शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुराचार), 366 (अपहरण) और 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू है। पीड़िता की तलाश भी तेज कर दी गई है।

शिक्षिका की तलाश जारी
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि शिक्षिका की तलाश जारी है। तिलहर क्षेत्र में एक विद्यालय की प्रबंधक सुनीता के पति वीरेश शर्मा ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 22 वर्षीय शिक्षिका के साथ रेप किया। एक होटल में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसने घटना का वीडियो भी बना लिया।

वीडियो प्रसारित करने की धमकी

शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शर्मा ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। शर्मा ने उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देने की धमकी भी दी। परिजनों ने बुधवार देर रात जब मुकदमा दर्ज करा दिया, तो आरोपी ने पीड़िता को उसके घर से अगवा करवा लिया।


Share

Related posts

हार्वर्ड से निकाले जाएंगे विदेशी छात्र! 800 भारतीयों पर संकट, ट्रंप सरकार का अल्टीमेटम

samacharprahari

RTI के दायरे में प्राइवेट स्कूल, देनी होगी मांगी गई जानकारी – हाईकोर्ट

Prem Chand

वायुसेना सदैव अलर्ट मोड पर है: रक्षा मंत्री

samacharprahari

खराब हवा में सांस ले रही विश्व की 99 प्रतिशत आबादी

Prem Chand

देपसांग में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में चीन

samacharprahari

एलन मस्क ने कहा- पूरी हो सकती है डील, बस मान ले शर्त

samacharprahari