ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

क्राइम ब्रांच ने नकली दूध बनाने वाले आरोपी को पकड़ा

Share

दुग्ध निर्माता कंपनियों के नाम पर नकली दूध बनाने का गोरखधंधा

 

कल्याण। डोंबिवली के गोग्रासवाड़ी परिसर में अमूल, गोवर्धन, कृष्णा, सागर समेत कई नामचीन दुग्ध निर्माता कंपनियों के नाम पर नकली दूध बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। इस मामले में डोंबिवली से एक आऱोपी को गिरफ्तार करते हुए 44,875 रुपए मूल्य के नकली दूध व अन्य दुग्धजन्य पदार्थों को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ तिलक नगर पुलिस स्टेशन में पराग मिल फूडस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर भादंवि की धारा 420, 465, 468, 471, 482, 483, 272, 273, 34 सहित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपराध शाखा बीट-3 के पुलिस हेड कॉन्स्टेबल दत्ताराम भोसले को मुखबिर से नकली दूध बनाने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर कल्याण क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजू जॉन ने पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश मेकला, अपर पुलिस आय़ुक्त (अपराध) प्रवीण पवार, पुलिस अपायुक्त (अपराध) दीपक देवराज, सहायक पुलिस आयुक्त किसन गवली के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी भूषण दायमा, नितीन मुददगुन, शरद पंजे व खाद्य व औषधि विभाग व दुग्ध निर्माता कंपनी के अधिकारियों के साथ गोग्रासवाड़ी परिसर में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ वाघदेवीनगर में लायन वनस्पति व सोया लाइट तेल के मिश्रण से आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाकर अमूल, गोवर्धन, कृष्णा व सागर जैसी कंपनियों की थैलियों में पैकेजिंग करता था। आरोपी के पास से 168 लीटर नकली छाछ, एक टन कच्चा माल, 210 लीटर डालडा, 735 लीटर तेल व अन्य मशीनों को जब्त किया गया है। नकली दूध का वितरण कासारवडवली, ठाणे, नयानगर, भाइंदर, मीरारोड, दहिसर व अन्य इलाकों में बेचे जाने का खुलासा हुआ है।


Share

Related posts

Israel-Hamas War: इस्राइल पर ईरान-हिज्बुल्ला के हमले का खतरा, US की चेतावनी

samacharprahari

विशाखापट्टनम के बंदरगाह में भीषण आग, 40 नौकाएं जलकर खाक

samacharprahari

कोर्ट का राहुल, केजरीवाल, अखिलेश पर कार्रवाई की मांग वाली अर्ज़ी पर सुनवाई से इनकार

Prem Chand

पाठक जी पढ़ाते रहे ईमानदारी का पाठ, उनके DEO के पास मिली अकूत संपत्ति

samacharprahari

भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री की संपत्ति कुर्क

Prem Chand

मुंबई में आफत बनी मूसलाधार बारिश: जनजीवन थमे, आपात स्थिति घोषित

samacharprahari