Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘अब तक हार ही रहे हैं आप, इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं…’

Share

-राहुल-ओवैसी में जुबानी जंग तेज

डिजिटल न्यूज डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच ऑल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे हैं। राहुल के आरोपों पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने उन पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या वह अमेठी में चुनाव पैसे लेकर हारे थे? ओवैसी ने तंज कसते हुए यह भी कहा, ‘2014 से अब तक आपको स‍िर्फ हारना ही आया है, इसका ज‍िम्‍मेदार मैं नहीं हूं।

ओवैसी का यह बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर आया, जो उन्होंने बुधवार को तेलंगाना के कलवाकुर्थी में जनसभा में की थी। राहुल ने ओवैसी और उनकी पार्टी पर बीजेपी से पैसे लेकर उसके लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान AIMIM, बीजेपी और बीआरएस तीनों पार्ट‍ियों को एक टीम भी बताया।

राहुल के आरोपों पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर उनसे कुछ सवाल किए। उन्होंने पूछा कि हमने यूपीए को समर्थन देने के लिए कितने पैसे लिए थे? ओवैसी ने कहा, राहुल गांधी ये बताएं कि 2008 न्यूक्लियर डील में यूपीए को सपोर्ट करने के लिए हमने कितने पैसे लिए थे? आंध्र में किरण कुमार रेड्डी की सरकार को अविश्वास प्रस्ताव में सपोर्ट करने के लिए कितने पैसे मिले थे?

 

 


Share

Related posts

ईओडब्ल्यू 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया

Prem Chand

आयकर विभाग ने डेवलपर्स के यहां छापा मारा

samacharprahari

तिरंगा यात्रा यात्रा में शामिल हुए व्यापारी गण

Prem Chand

Leave a Comment