Samachar Prahari
Other

मोदी और शाह से मिलेंगे राणा दंपति, जेल में हुए खराब बर्ताव की करेंगे शिकायत

Share

मुंबई, 9 मई 2022 । निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने सोमवार को कहा कि उनके साथ जेल में महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा किए गए कथित खराब बर्ताव के मुद्दे को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे. यहां पत्रकारों से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वाले’’ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राणाओं को सिद्धांतों का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए.

नवनीत राणा ने कहा, ‘‘हम आज दिल्ली जा रहे हैं और उन सभी नेताओं से मुलाकात करेंगे जो महिलाओं का सम्मान करते हैं. मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने और उन्हें यह बताने जा रही हूं कि हवालात से जेल तक हमारे साथ किस तरह से बुरा बर्ताव किया गया. मैं इसके बारे में शिकायत करने जा रही हूं.’’


Share

Related posts

ताइवान ने देश भर में सात चीनी सैन्य विमानों, पांच नौसैनिक जहाजों का पता लगाया

Prem Chand

Lashkar-e-Taiba : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बता RBI को फोन कॉल पर दी धमकी

Prem Chand

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता

Prem Chand

Leave a Comment