ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनक्राइम

हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की गई जान, शराब के नशे में था ड्राइवर

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक भीषण हादसे में छह स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार की सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद 6 बच्चों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन 5 बच्चों की तब तक मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान सभी को वेंटिलेटर पर रखा गया था। सरकारी छुट्टी के दिन भी निजी स्कूल खुला था।

नशे में था ड्राइवर?

पुलिस के मुताबिक, हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है। हादसे का शिकार होने वाली बस एक निजी स्कूल की है। हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उनका दावा है कि बस चालक नशे की हालत में था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.


Share

Related posts

मराठा आरक्षण मामले में केंद्र की रिव्यू याचिका खारिज

samacharprahari

अदानी समूह पर एलआईसी का 3.9 अरब डॉलर निवेश विवाद: वॉशिंगटन पोस्ट रिपोर्ट में खुलासे

samacharprahari

भारतीय हॉकी टीम मेडल से एक कदम दूर!

samacharprahari

बागी विधायकों को ‘सुप्रीम’ राहत

samacharprahari

जीएसटी स्लैब में फिलहाल बदलाव नहीं

samacharprahari

हवाई अड्डों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाए सरकारः हाई कोर्ट

samacharprahari