ताज़ा खबर
Other

18 महीने में रसोई गैस का दाम हुआ दोगुना, सबसे महंगा LPG भारत में

Share

नई दिल्ली, 9 मई 2022 । कमर्शियल एलपीजी के बाद अब डॉमेस्टिक एलपीजी के दामों में भी इजाफा किया गया है। 7 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया गया। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये पहुंच गई है। इस वक्त एलपीजी के सबसे ज्यादा दाम भारत में हैं। इस महीने की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़तरी की थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे।

नवंबर, 2020 में 594 रुपये थे, जिसे दिसंबर 2020 में बढ़ाकर 694 रुपये कर दिया गया। इसके बाद, फरवरी 2021 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 769 पहुंच गई और मार्च 2021 तक सिलेंडर के दाम 819 हो गए। अक्टूबर, 2021 में 899.5 रुपये, अप्रैल 2022 में 949.5 और मई 2022 में 999.5 रुपये दाम हुए। दुनियाभर में एलपीजी की कीमत देखें तो भारत में ये सबसे ज्यादा है।


Share

Related posts

यूपी की कानून व्यवस्था लचर, एक सप्ताह में 50 मर्डर

samacharprahari

कफील खान का भाषण हिंसा भड़काने वाला नहीं, एकता का संदेश: हाई कोर्ट

samacharprahari

भाजपा की लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही : अखिलेश

samacharprahari

इंडिया रेटिंग्स ने कहा- जीडीपी 7.8 प्रतिशत रहेगी

samacharprahari

कॉरपोरेट बिचौलियों के साथ मिल कर ‘खेल’

samacharprahari

विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह सेवानिवृत्त

samacharprahari